शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाघंबर  : पुं० [सं० व्याघ्राम्बर] १. बाघ की खाल जो ओढ़ने, बिछाने आदि के काम आती है। २. एक प्रकार का रोएँदार कम्बल जो देखने में बाघ की खाल का सा जान पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाघ  : पुं० [सं० व्याघ्र] शेर की जाति का परन्तु उससे आकार-प्रकार में कुछ छोटा हिंसक जन्तु पशु। व्याघ्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाघ-कुंजर  : पुं० [हिं०+सं०] कपड़ों की छपाई, रँगाई आदि में ऐसी आकृतियाँ जिनमें बाघ और हाथी की लड़ाई का दृश्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाघा  : पुं० [हिं० बाघ] १. चौपायों का एक रोग जिसमे उनका पेट अत्यधिक फूल जाता है। २. एक प्रकार का कबूतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाघी  : स्त्री० [देश] आतशक, गरमी आदि के रोगियों को पेडू और जाँघ के संधि-स्थल पर होनेवाली एक तरह की गिल्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाघुल  : स्त्री० [देश] एक प्रकार की छोटी मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ