शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बायाँ  : वि० [सं० वाम] [स्त्री० बाईं] १. शरीर के उस पक्ष से संबंध रखनेवाला अथवा होनेवाला जो शरीरिक दृष्टि से अपने विपरीत पक्ष से कुछ दुर्बल और कम कर्मशील होता है। ‘दाहिना’ का विपर्याय। जैसे—बायाँ हाथ, बाई आँख। 2, जिस ओर उक्त पक्ष हो, उस ओर में स्थित होनेवाला। मुहा०—बायाँ देना=(क) किनारे से निकल जाना। (ख) उपेक्षा पूर्वक छोड़ देना। ३. मकानों आदि के संबंध में, उनके मुख्य द्वार की ओर पीठ करके खड़े होने पर बायें हाथ की ओर का। ४. चित्र के उस पार्श्व से संबंध रखनेवाला जिस ओर द्रष्टा का बायाँ हाथ हो (चित्र का वस्तुतः यह दाहिना पक्ष होता है)। ५. उलटा। ‘सीधा’ का विपर्याय। ६. प्रतिकूल। विरुद्ध। कूल। विरुद्ध। पुं० तबले के साथ प्रायः वाएँ हाथ से बजाया जानेवाला उसका जोड़ डुग्गी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ