शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बारि  : पुं०=वारि। स्त्री०=बारी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिक  : पुं० [अं० बैरक] ऐसे बँगलों या मकानों की श्रेणी या समूह जिनमें फौज के सिपाही रहते हों। छावनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिगर  : पुं० [हिं० बारी+फा० गर] हथियारों पर बाढ़ या सान रखनेवाला। सिकलीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिगह  : स्त्री०=बारगाह। उदाहरण—चिरउर सौहँ बारिगह तानी।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिज  : पुं०=वारिज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिद  : पुं०=वारिद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिधर  : पुं० [सं० वारिधर] १. बादल। मेघ। २. एक वर्णवृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिधि  : पुं०=वारिधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिवाह  : पुं० [सं० वारि+वाह०] बादल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिश  : स्त्री० [फा०] [वि० बारिशी] १. वर्षा। वृष्टि। २. वर्षा ऋतु। बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारिस्टर  : पुं०=बैरिस्टर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ