शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बावल  : पुं० [सं० वायु] आँधी। अंधड़। (डिंगल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बावला  : वि० [सं० वातुल, प्रा० बाउल] वायु के प्रकोप के कारण जिसका मस्तिष्क विकृत हो गया हो, अर्थात् पागल। विक्षिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बावलापन  : पुं० [हिं० बावला+पन (प्रत्यय)] पागलपन। सिड़ीपन। झक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बावली  : स्त्री० [सं० वायु+डी पाली (प्रत्यय)] १. चौड़े मुँह का एक प्रकार का कुआँ या जलाशय जिसमें पानी तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ बनी हों। उदाहरण—मजनूँ की प्यास वह बुझाती, लैला कुछ बावली नहीं थी।—कोई शायर। २. ऐसा छोटा तालाब जिसके किनारे सीढ़ियाँ बनी हों। ३. हजामत का एक प्रकार जिसमें माथे से लेकर चोटी के पास तक के बाल चार-पाँच अंगुल की चौड़ाई में मूँड़ दिये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ