शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बिना  : अव्य० [सं० बिना] १. न रहने या होने की दशा में। २. बगैर। जैसे—रुपये के बिना काम न चलेगा। ३. अतिरिक्त। सिवा। उदाहरण—राम बिना कछु जानत नाहीं। स्त्री० [अ०] १. नींव। बुनियाद। २. कारण। सबब। जैसे—यहीं तो सारे झगड़े की बिना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनाई  : स्त्री० [हिं० बिना या बीनना] १. बीनने या चुनने की क्रिया, भाव या मजदूरी। २. दे० ‘बुनाई’। स्त्री० [अ० बीनाई] आँखों की ज्योति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनाती  : स्त्री०=बिनती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनाना  : स०=बुनवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनानी  : वि० [सं० विज्ञानी] अज्ञानी। अनजान। स्त्री० [सं० विज्ञान] विशिष्ट रूप में किया जानेवाला चिन्तन या विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनावट  : स्त्री०=बुनावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनास  : स्त्री० [सं० पीनसः] नाक से खून गिरना या जाना। नकसीर। क्रि० प्र०—फूटना। पुं०=विनाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनासना  : स० [सं० विनष्ट] १. विनष्ट करना। बरबाद करना। २. संहार करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिनाह  : पुं०=विनाश। उदाहरण—साकत संग न कीजिए जाते होइ बिनाह।—कबीर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ