शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बिलैया  : स्त्री० [हिं० बिल्ली] १. बिल्ली। पद—बिलैया दंडवत्=केवल दिखाने के लिए बिल्ली की तरह बहुत ही झुककर किया जानेवाला नमस्कार। बिलैया भगत=वह जो केवल दूसरों को दिखाने के लिए भक्तों का सा वेश धारण किये हों। २. लकड़ी का वह छोटा टुकड़ा जो अन्दर से दरवाजा कसने के लिए लगाया जाता है और आवश्यकतानुसार उठाया तथा गिराया जा सकता है। काठ की सिटकिनी। ३. कुएँ में गिरा हुआ बरतन आदि निकालने का काँटा जो प्रायः लोहे का बनता है। ४. कद्दूकश (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ