शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बेरी  : स्त्री० [हिं० वेर (फल) १. हिमालय में होनेवाली एक प्रकार की लता। इसे ‘भुरकूल’ भी कहते हैं। २. बेर का छोटा वृक्ष। स्त्री० [?] एक में मिली हुई तीसी और सरसो। स्त्री० [हिं० बार=दफा] १. उतना अनाज जितना एक बार चक्की में पीसने के लिए डाला जाता है। २. बेर। दफा। स्त्री० १.=बेड़ी (पैरों की)। २. बेड़ी (नाव)। उदा०—नाव फाटी प्रभु पाल बाँधों बूड़त है बेरी।—मीराँ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेरी-छत  : पुं० [देश०] एक पद जो महावत लोग हाथी को किसी काम से मना करने के लिए कहते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेरी-बेरी  : पुं० [सिंह, बेरी=दुर्बलता] एक प्रकार का भीषण संक्रामक ज्वर। विशेष दे० ‘वातवलासक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ