शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बेला  : पुं० [सं० मल्लिका ?] १. चमेली आदि की जाति का एक प्रकार का छोटा पौधा जिसमें सफेद रंग के सुगंधित फूल लगते हैं। इसके मोतिया, मोगरा और मदनवान नामक तीन प्रकार होते है। २. मल्लिका। त्रिपुरा। ३. बेले के फूल के आकार का एक प्रकार का गहना। स्त्री० [सं० वेला] १. समय। वक्त। जैसे—सबेरे की बेला। मुहा०—बेला- बाँटना=सेबेरे या सन्ध्या के समय नियमित रूप से गरीबों को अन्न, धन आदि बाँटना। २. पानी की लहर। ३. समुद्र का किनारा जहाँ लहरें आकर टकराती हैं। ४. एक प्रकार का छोटा कटोरा। ५. चमड़े की बनी हुई एक प्रकार की छोटी कुल्हिया जिसमें लकड़ीकी लंबी ड़डी लगी रहनी है और जिसकी सहायता से तेल नापते या दूसके पात्र में डालते हैँ। स्त्री० [अ० वायोलिन] सारंगी की तरह का एक प्रकार का पाश्चात्य बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेलाई  : स्त्री० [हिं० बेलना+आई (प्रत्य०)] १. बेलने की क्रिया, भाव या मजदूरी। २. धातु के पत्तरों को यंत्र की सहायता से दबाकर चौड़ा या लंबा करना। स्त्री०=बिलाई (बिल्ली)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेलावल  : पुं० [सं० वल्लभ] १. पति। २. प्रियतम। स्त्री० [सं० वल्लभा] १. पत्नी। २. प्रियतमा। पुं०=बिलावल (राग)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ