शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ब्रह्माण्डकिरण  : स्त्री० [सं०] प्रबल भेदक शक्तिशाली एक प्रकार की किरणें जो सुदूर अंतरिक्ष से आकर इस पृथ्वी पर पड़ती है और कई प्रकार के परिणाम या प्रभाव उत्पन्न करती है। अंतरिक्ष किरण विश्ववक किरण (कास्मिक रेज)। विशेष—इस किरण का पता शती के पहले चरण में उस समय लगा था जब वायुयानों की उड़ान के लिए वायु की चालकता के संबंध में अनेक प्रकार के प्रयोग किये जा रहे थे। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये किरणें हमारी ही मंदाकिनी या आकाश गंगा से निकली है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ