शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भंड  : पुं० [सं०√भंड् (प्रतारण)+अच्] वि० १. अश्लील या गंदी बातें बकनेवाला। २. किसी बात को स्थान-स्थान पर कहते-फिरनेवाला। ३. धूर्त। ४. पाखंडी। जैसे—भंड तपस्वी। पुं=भाँड़। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडक  : पुं० [सं० भंड+कन्] खिँडरिच पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़-ताल  : पुं० [हिं० भाँड़+ताल] एक प्रकार का गाना और नाच जिसमें गानेवाला गाता है और शेष समाजी उसके पीछे तालियाँ बजाते हैं। भँड़-तिल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़-तिल्ला  : पुं० [हिं० भाँड़+तिल्ला] १. भँड़-ताल। २. आंडबर पूर्ण काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडन  : पुं० [सं०√भंड् (बिगाड़ना)+ल्युट-अन] १. हानि। क्षति। २. कवच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडना  : स० [सं० भंडन] १. क्षति या हानि पहुँचाना। २. खराब करना। बिगाड़ना। ३. तोड़ना-फोड़ना। ४. किसी को चारों ओर बदनाम करते फिरते रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़-फोड़  : पुं० [हिं० भाँड़ा+फोड़ना] १. मिट्टी के बर्तन तोड़ना-फोड़ना। २. दे० ‘भंडा-फोड़’। वि० १. मिट्टी के बरतन तोड़-फोड़कर नष्ट करना। २. किसी का भंडा-फोड़ या रहस्योद्घाटन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़भाँड़  : पुं० [सं० भांडीर] एक प्रकार का कटीला क्षुप जिसकी पत्तियां नुकीली लम्बी और कँटीली होता है। इसके पौधे से पीले रंग का दूध निकलता है जो घाव और चोट पर लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडरिया  : स्त्री० [हिं० भंडारा+इया (प्रत्यय)] दीवारों में बनी हुई खानेदार तथा पल्लोंवाली छोटी अलमारी। वि० [हिं० भड्डरि] १. ढोंगी। पाखंडी। २. चालाक धूर्त। पुं० =भड्डर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़साल  : स्त्री० [हिं० भाँड+सं० शाला] अन्न इकट्ठा करके रखने का स्थान। खत्ती। खत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडा  : पुं० [सं० भाँड़] १. पात्र। बरतन। २. भंडार। ३. भेद। रहस्य। मुहावरा— (किसी का) भंडा फूटना=रहस्य विशेषतः कुचक्र का पता लोगों को लगना। भेद प्रकट होना। भंडा फोड़ना=गुप्त रहस्य खोलना। सब पर भेद प्रकट करना। ४. वह लकड़ी या बल्ला जिसका सहारा लगाकर मोटे और बारी बल्लों को उठाते या खिसकाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़ाना  : स० [हिं० भाँड] १. उछल-कूद मचाना। उपद्रव करना। २. तोड़ना-फोड़ना। स० [हिं० भंडना का प्रे०] भंडने का काम किसी से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडा-फोड़  : वि० [हि० भाँड़ा+फोड़ना] दूसरों का रहस्य विशेषतः कुचक्र लोगों पर प्रकट करनेवाला। पुं० किसी के गुप्त रहस्यों या कुचक्रों का सब पर किया जानेवाला उद्घाटन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडार  : पुं० [सं० भांडार] १. कोष। खजाना। २. किसी चीज या बात का बहुत बड़ा आधान या आश्रय स्थान। जैसे—विद्या का भंडार। ३. अनाज रखने का कोठा। खत्ता। खत्ती। ४. वह कमरा या कोठरी जिसमें भोजन बनाने के लिए अन्न् बरतन आदि रखे जाते हैं। ५. उदर। पेट। ६. खोपड़ी। ७. नदी का तल। तलहटी। ८. किसी राजा या जमींदार की वह भूमि या गाँव जिसमें वह स्वंय खेती करता है। ९. दे० ‘भंडारा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडारा  : पुं० [हिं० भंडार] १. साधु-सन्यासियों आदि का भोज। वह भोज जिसमें संन्यासियों और साधुओ को खिलाया जाता है। क्रि० प्र०—करना।—देना। २. उदर। पेट। ३. खोपड़ी। ४. जीव-जन्तुओं का झुंड या समूह। क्रि० प्र०-जुड़ना ५. दे० ‘भंडार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडारी  : पुं० [हिं० भंडार+ई (प्रत्यय)] १. भंडार का प्रधान अध्यक्ष या व्यवस्थापक। भंडार का प्रबंधक। २. रसोइया। ३. खजांची। ४. तोपखाने का दरोगा। स्त्री० [हिं० भंडार+ई प्रत्यय)] १. कोश। खजाना। २. छोटी कोठरी। स्त्री०=१. भँडरिया। २. भंडार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० भंड+इमनिच्] छल। धोखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडिर  : पुं० [सं०√भंड्+इलच्, र—ल] सिरस का वृक्ष। शिरीष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडिल  : पुं० [सं० भंड+इलच्] १. सिरस का पेड़। २. दूत। ३. कारीगर। शिल्पी। वि० १. अच्छा। उत्तम। २. मांगलिक। शुभ। वि० १. अच्छा। उत्तम। २. मांगलिक। शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़िहा  : पुं० [सं० भांड़+हर] चोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़ियाई  : स्त्री० [हिं० भाँड़] भाँड़ों या विदूषकों का-सा आचरण या व्यवहार। अव्य० [हिं० भँड़िहा] चोरी से। छिपे-छिपे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडी  : स्त्री० [सं० भंड+इनि] १. मंजीठ। २. सिरिस का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडीर  : पुं० [सं० भंड+ईरन्] १. चौलाई का साग। २. बड़ का पेड। वट। २. भंड़-भाँड़। ४. सिरस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडूक  : पुं० [सं०√भंड्+ऊक] १. भाकुर नामक मछली। श्योनाक। सोना-पाढ़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडेर  : पुं० [देश] एक वृक्ष जिसकी छाल चमड़ा रँगने के काम में आती है। स्त्री०=भँड़ेहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडेरिया  : पुं० =भंडडर। स्त्री०=भँडरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडेरियापन  : पुं० [हिं० भँडेरिया+पन (प्रत्यय)] १. ढोंग। मक्कारी। २. चालाकी। धूर्तता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडेहर  : स्त्री० [हिं० भाँड़ा] १. मिट्टी के छोटे-छोटे बरतन। २. घड़े के आकार-प्रकार के मिट्टी के छोटे-छोटे पात्रों का एक पर एक रखा हुआ थाक। ३. लाक्षणिक अर्थ मे, बहुत अलंकृत तथा सजाई हुई ऐसी वस्तु जो देखने में भद्दी लगती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडेहरी  : स्त्री० [हिं० भाँड़+हरी (प्रत्यय)] १. भाँड़ों का काम। २. भाँड़पन। वि० भाँड़ों का-सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँड़ैती  : स्त्री० [हिं० भाँड़] १. भाँड़ों का काम या पेशा। २. भाँडों की सी ओछी बातें या हास-परिहास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भँडौआ  : पुं० [हिं० भाँड़] १. भाँड़ों के गाने का गीत। २. व्यंग्य और हास्य से युक्त ऐसी कविता या गीत जो कहे या गाये जाने के योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ