शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भजना  : स० [सं० भजन] १. किसी की सेवा सुश्रूषा करना। २. किसी का आश्रय लेना या आश्रित होना। ३. कहीं जाकर पहुँचना। ४. ईश्वर और उसकी लीलाओं का श्रद्धापूर्वक कथन और स्मरण करना। ५. बार बार किसी का नाम लेते हुए जप करना। जैसे—राम भजो, सुख पाओगे। ६. भोगना। ७. धारण या वहन करना। उदाहरण—भजत भार भयभीत है घुन चन्दनु बन माल।—बिहारी। [सं० वर्जन पा० वजन] १. भागना। उदाहरण—नर कौ भज्यौ नाम सुनि मेरो, पीठ दर्द जमराज। सूर। २. प्राप्त होना। पहुँचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भजनानन्द  : पुं० [सं० भजन-आनन्द, मध्य० स०] वह आनंद जो परमेश्वर या देवता के नाम का भजन करने पर मिलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भजनानंदी (दिन्)  : पुं० [सं० भजनानंद+दीर्घ] १. वह जिसे ईश्वर भजन मे ही आनन्द मिलता हो। २. वह जिसकी जीविका आदि करने से चलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ