शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भरोसा  : पुं० [?] १. मन की ऐसी स्थिति जिसमें यह आशा या विश्वास हो कि अमुक व्यक्ति समय पड़ने पर हमारी सहायता करेगा। आश्रय या सहारे के सम्बन्ध में मन में होनेवाली प्रतीति। अवलंब। आसरा। जैसे—हमें तो आप (या ईश्वर) का ही भरोसा है। २. ऐसी आशा जिसकी पूर्ति की बहुत कम संभावना हो। जैसे—मन में भरोसा रखो, वे तुम्हें निराश नही करेगें। पद—भरोसे का= जिस पर बहुत कुछ भरोसा किया जा सकता हो। विश्वसनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ