शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भले  : अव्य० [हिं० भला] १. भली-भाँति। अच्छी तरह। पूर्ण रूप से। उदाहरण—एहि बिधि भलेहि सो रोग नसाही।—तुलसी। पदभले को=उद्दिष्ट लाभ या हित के विचार से अच्छा ही हुआ। जैसे—भले को मैं कुछ बोला ही नहीं, नहीं तो झगड़ा हो जाता। भले ही=ऐसा हुआ करे० इसकी चिंता नही। इससे कोई हानि नहीं। जैसे—भले ही वह वहीं रहें। अव्य० खूब। वाह। ‘काकु’ से नहीं का सूचक। जैसे—तुम कल शाम को आनेवाले थे, भले आये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलेरा  : वि० पुं० =भला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ