शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भवाँ  : स्त्री० [हिं० बवना] चक्कर। पेरी। उदाहरण—राते कँवल करहिं अलि भवाँ घमहिं मानि चहहि अपसवाँ।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवांतर  : पुं० [सं० मयू० स०] पहले का अथवा आगे चलकर होनेवाला जन्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवाँना  : स० [सं० भ्रमण] घुमाना। फिराना। चक्कर देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवांबुधि  : पुं० [सं० भव-अंबुधि, कर्म० स०] संसार रूपी सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवा  : स्त्री० [सं० भाव+टाप्०] १. भवानी। पार्वती। २. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवाचल  : पुं० [सं० ष० त०] कैलास पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवाना  : स०=भवाँना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवानी  : स्त्री० [सं० भव+ङीष्, आनुक्] १. भव की भार्या। दुर्गा। २. छत्रपति शिवाजी की तलवार की संज्ञा। ३. संगीत में बिलावन ठाठ की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवानी-कांत  : पुं० [सं० ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवानी-गुरु  : पुं० [सं० ष० त०] हिमवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवानी-नंदन  : पुं० [सं० ष० त०] १. गणेश। २. कार्तिकेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवानी-पति  : पुं० [सं० ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवायना  : स्त्री० [सं० भव-आयन, ब० स०,+टाप्] गंगा जो शिव की जटा से निकली है। भवायनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भवार्णव  : पुं० [सं० भव-अर्णव, कर्म० स०] भव सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ