शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भाठ  : पुं० [हिं० भाठना या भरना] १. वह मिट्टी जो नदी अपने साथ चढ़ाव में बहाकर लाती है और उतार के समय कछार में ले जाती है। २. नदी के दो किनारों के बीच की भूमि। ३. नदी का किनारा। तट। ४. नदी के बहाव का रुख। उतार। ‘चढ़ाव’ का विपर्याय। ५. दे० ‘भाट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाठन  : सं० [?] नष्ट या बरबाद करना। उदा०—जलमय थल करि देहु जलधि सब थल भरि भाठौ।—रत्नाकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाठा  : पुं० [हिं० भाठ] १. गड्ढा। २. दे० ‘भाटा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाठी  : स्त्री० [हिं० भाठा] नदी या समुद्र के पानी का उतार। स्त्री०=भट्ठी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ