शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भाड़ा  : पुं० [सं० भाट] १. वह धन जो किसी की चीज का कुछ समय तक उपयोग करने के बदले में दिया जाता है। किराया। जैसे—दूकान या मकान का भाड़ा। २. वह धन जो कोई चीज या किसी व्यक्ति को यान आदि पर ले जाकर कहीं पहुँचाने के बदले में दिया या लिया जाता है। किराया। जैसे—गाड़ी, नाव या रेल का भाड़ा। पद—भाड़े का टट्टू=(क) थोड़े दिन तक रहनेवाला। जो स्थायी न हो। क्षणिक। (ख) वह जो केवल धन के लोभ से (मन लगाकर नहीं) दूसरों का कोई काम करता हो। (ग) ऐसा पदार्थ जो किसी आधार पर हो काम करता हो, स्वतः काम देने में बहुत कुछ असमर्थ हो। जैसे—अब तो यह शरीर भाड़े का टट्टू हो गया है। पुं० [सं० भरण] वह दिशा जिधर वायु बहती हो। मुहा०—भाड़े पड़ना=जिधर वायु जाती हो, उधर नाव को चलाना। नाव को वायु के सहारे ले जाना। भाड़े फेरना=जिधर हवा का रुख हो, उधर नाव का मुँह फेरना। पुं० एक प्रकार की घास जो प्रायः हाथ भर ऊँची होती और चारे के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ