शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भानु  : पुं० [सं० भा+नु] १. सूर्य। २. आक। मदार। ३. प्रकाश। ४. किरण। ५. विष्णु। ६. कृष्ण के एक पुत्र का नाम। ७. उत्तम मन्वंतर के एक देवता। ८. राजा। ९. वर्तमान अवसर्पिणी के पंद्रहवें अर्हत् के पिता का नाम। (जैन) स्त्री० [सं०] १. सुन्दर स्त्री। सुन्दरी। २. दक्ष की एक कन्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-कंप  : पुं० [सं० ष० त०] भारतीय ज्योतिष में, कुछ अवसरों पर सूर्य-ग्रहण के समय सूर्य के बिंब में होनेवाला कंपन जो अमंगल-सूचक माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-किरणी  : स्त्री० [सं०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-केशर  : पुं० [सं० ब० स०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानुज  : वि० [सं० भानु√जन् (उत्पन्न करना)+ड] [स्त्री० भानुजा] भानु से उत्पन्न। पुं० १. यम। २. शनैश्चर। ३. कर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानुजा  : स्त्री० [सं० भानुज+टाप्] १. यमुना (नदी)। २. राधिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-तनया  : स्त्री० [सं० ष० त०] यमुना (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-दिन  : पुं० [सं० ष० त०] रविवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-दीपक  : पुं० [सं०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-देय  : पुं० [सं० कर्म० स०] सूर्य्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-पाक  : पुं० [सं० तृ० त०] १. सूर्य के ताप में कोई चीज पकाने की क्रिया। २. वह चीज विशेषतः ओषधि जो धूप में रखकर पकाई गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-प्रताप  : पुं० [सं० ब० स०] १. रामचरित मानस में वर्णित एक राजा जो कैकय देश के राजा सत्यकेतु का पुत्र था तथा जो दूसरे जन्म में रावण के रूप में जन्मा था। २. संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-फला  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] केला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-मंजरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-मत्  : वि० [सं० भानु+मतुप्] १. प्रकाशमान्। चमकीला। २. सुन्दर। पुं० १. सूर्य। २. श्री कृष्ण का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानुमती  : स्त्री० [सं० भानुमत्+ङीष्] १. विक्रमादित्य की रानी जो राजा भोज की कन्या थी। २. अंगिरस की एक कन्या। ३. दुर्योधन की स्त्री। ४. राजा सगर की एक स्त्री। ५. गंगा। ६. जादूगरनी। ७. संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-वार  : पुं० [सं० ष० त०] रविवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-सुत  : पुं० [सं० ष० त०] १. यम। २. मनु। ३. शनैश्चर। ४. कर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भानु-सुता  : स्त्री० [सं० ष० त०] यमुना (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ