शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भुरभुर  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार की घास जो ऊपर या रेतीली भूमि में होती है। भुरभुरोई। भुलनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुरभुरा  : वि० [हिं० अनु०[ [स्त्री० भुरभुरी] साधारण स्पर्श या हलके दबाव से जिसके कण या रवे अलग-अलग हो जायँ। जैसे—भुरभुरी मिट्टी। पुं० [देश०] एक बरसाती घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुरभुराना  : स० [हिं० भुरभुरा] १. इस प्रकार किसी चीज को स्पर्श करना कि उसके कण या रवे अलग अलग हो जायँ। २. चुटकी या उँगली में कोई चूर्ण रखकर किसी चीज पर छिड़कना। बुरकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुरभुराहट  : स्त्री० [हिं० भुरभुरा+आहट (प्रत्य०)] भुरभुरे होने की अवस्था, गुण या भाव। भुरभुरापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ