शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूतांकुश  : पुं० [भूत-अंकुश, ष० त०] १. कश्यप ऋषि। २. गावजुबाँ नामक वनस्पति। २. वैद्यक एक प्रकार का रसौषध जो भूतोन्माद के लिए उपयोगी कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतांतक  : पुं० [भूत-अंतक, ष० त०] १. यम। २. रुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूता  : स्त्री० [सं० भूत+टाप्] कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतागति  : स्त्री० [हिं० भूत+गति] भूत-प्रेत की लीला की तरह का कोई अद्भुत व्यापार। विलक्षण कार्य या बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतात्मा (त्मन्)  : पुं० [भूत-आत्मन्, ष० त०] १. शरीर। २. परमेश्वर। ३. शिव। ४. विष्णु। ५. जीवात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतादि  : पुं० [भूत-आदि, ष० त०] १. परमेश्वर। २. सांख्य में, अहंकार, तत्त्व, जिससे पंचभूतों की उत्पत्ति मानी गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूताधिपति  : पुं० [भूत-अधिपति, ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतायन  : पुं० [भूत-अयन, ष० त०] नारायण। परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतारि  : पुं० [भूत-अरि, ष० त०] हींग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतार्त  : वि० [भूत-आर्त, तृ० त०] भूतों या प्रेतों की बाधा से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतार्थ  : वि० [भूत-अर्थ, ब० स०] जो वस्तुतः घटित हुआ हो। यथार्थ में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतावास  : पुं० [भूत-आवास, ष० त०] १. पंचभूतों से बना हुआ शरीर। २. जीवों का वासस्थान। जगत। दुनिया। संसार। ३. विष्णु। ४. बहेड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूताविष्ट  : वि० [तृ० त०] भूत-प्रेत से ग्रस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतावेश  : पुं० [भूत-आवेश, ष० त०] किसी को भूत लगना। प्रेतबाधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ