शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूति  : स्त्री० [सं०√भू (होना+कतिन् या क्तिच्] १. अस्तित्व में आने या घटित होने की क्रिया, दशा या भाव। प्रस्तुत या वर्तमान होना। २. उत्पत्ति। जन्म। ३. कल्याण या वैभव से युक्त वैभव और सुख। ४. सौभाग्य। ५. धन-सम्पत्ति। गौरव। महिमा। ७. अधिकता। बहुलता। ८. बढ़ती। वृद्धि। ९. अणिमा, महिमा आदि आठ प्रकार की सिद्धियाँ। १॰. रंगों आदि से हाथी के मस्तक पर बनाये जानेवाले बेल-बूटे। ११. लक्ष्मी। १२. मुक्ति। मोक्ष। १३. वृद्धि नाम की ओषधि। १४. भूतृण। १५. सत्ता। १६. पकाया हुआ मांस। १७. रूसा नामक घास। पुं० १. शिव का एक रूप। २. विष्णु। ३. बृहस्पति। ४. पितरों का एक गण या वर्ग। राजा का मंत्री। वि० मांगलिक और शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिकाम  : पुं० [सं० भूति√कम् (इच्छा)+अण्] १. राजा का मंत्री। २. बृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिकृत  : पुं० [सं० भूति√कृ (करना)+क्विप्, तुक्] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिद  : पुं० [सं० भूति√दा (देना)+क] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिदा  : स्त्री० [सं० भूतिद+टाप्] गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिनि  : स्त्री०=भूतनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिनिधान  : पुं० [ष० त०] धनिष्ठा नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूतिनी  : स्त्री०=भूतनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूति-भूषण  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ