शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूनना  : स० [सं० भर्जन] १. किसी खाद्य पदार्थ को जलते हुए अंगारों पर सेंककर पकाना। जैसे—पापड़ भूनना, भुट्टा भूनना। २. गरम बालू में (या से) अन्न-कणों को पकाना। जैसे—दाने भूनना। ३. घी, तेल आदि में कोई तरकारी अच्छी तरह लाल करना। जैसे—भुरता या प्याज भुनना। ४. लाक्षणिक अर्थ में, बहुत अधिक सताना। क्रि० प्र०—डालना।—देना। ५. रासायनिक क्षेत्र में, कोई चीज इस प्रकार तपाना कि उसमें के अवांछित तत्त्व या जल-कण निकल जायँ। (रोस्टिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ