शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूम  : पुं० [सं०√भू+भन्] पृथ्वी। स्त्री०=भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमध्य-सागर  : पुं० [मध्य० स०] यूरोप और एशिया के बीच अवस्थित समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमय  : स्त्री० [सं० भू+मयट्] सूर्य की पत्नी; छाया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमा (मन्)  : स्त्री० [सं० बहु+इमनिच्, भू-आदेश] १. आधिक्य। बहुलता। २. जमीन। भूमि। ३. पृथ्वी। ४. निसर्ग। प्रकृति। ५. ऐश्वर्य। ६. पर-ब्रह्म की वह उत्तरोत्तर बढ़ती हुई अनुभूति जो मन का द्वैत भाव मिटाती है। उदा०—यही भूमा का मधुमय दान।—प्रसाद। पुं० सर्व-व्यापी पर-ब्रह्मा। विराट् पुरुष। वि० बहुत अधिक। प्रचुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमानंद  : पुं०=परमानंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि  : स्त्री० [सं०√भू+मि] १. यह सारी पृथ्वी जो सौर जगत् के एक ग्रह के रूप में है। (दे० ‘पृथ्वी’) २. पृथ्वी-तल के ऊपर का वह ठोस भाग जिस पर देश, नदियाँ, पर्वत आदि हैं और जिस पर हम सब लोग रहते और वनस्पतियाँ उगती हैं। जमीन। (लैंड) मुहा०—भूमि होना=पृथ्वी पर गिर पड़ना। ३. उक्त का काई ऐसा छोटा टुकड़ा जिस पर किसी का अधिकार हो और जिसमें कुछ उपज आदि होती हो। (एस्टेट) पद—भूमिधर। (दे०) ४. जगह। स्थान। जैसे—जन्म-भूमि, मातृ-भूमि। ५. ऐसी जमीन जिस पर खेतीबारी होती है। जैसे—भूमिधर। ६. कोई बड़ा देश या प्रान्त। जैसे—आर्यभूमि। ७. कोई ऐसा आधार जिसपर कोई दूसरी चीज बनी अथवा आश्रित या स्थित हो। क्षेत्र। जैसे—पृष्ठभूमि। ८. धन सम्पत्ति या वैभव। ९. मकान के ऐसे खंड जो ऊपर-नीचे के विचार से अलग-अलग होते हैं। मंजिल। १॰. कोई विशिष्ट प्रकार का ऐसा विषय जो किसी स्थिति के रूप में हो। जैसे—विश्वास भूमि, स्नेह-भूमि। ११. किसी प्रकार का विस्तार या उसकी सीमा। १२. योगाशास्त्र के अनुसार वे अवस्थाएँ जो क्रम-क्रम से योगी को प्राप्त होती हैं और जिनको पास करके वह पूर्ण योगी होता है। १३. जिह्वा। जीभ। १४. दे० ‘भूमिका’। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि कंदक  : पुं० [मध्य० स०] कुकुरमुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-कंप  : पुं० [सं० ष० त०] भूकंप। भूडोल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिका  : स्त्री० [सं० भूमि√कै+क,+टाप् अथवा भूमि+कन्,+टाप्] १. जमीन। भूमि। २. जगह। स्थान। ३. मकान के वे दंड जो एक दूसरे के ऊपर नीचे होते हैं। मंजिल। ४. योग में क्रम क्रम से प्राप्त होनेवाली उन्नत स्थितियों में से प्रत्येक। भूमि। ५. किसी प्रकार की रचना। ६. कोई ऐसा आधार जिस पर कोई चीज आश्रित या स्थित हो। पृष्ठभूमि। (बैक ग्राउंड) ७. आज-कल किसी ग्रंथ के आरंभ लेखक का वह वक्तव्य जिसमें उस ग्रंथ से सम्बन्ध रखनेवाली आवश्यक तथा ज्ञातव्य बातों का उल्लेख होता है। आमुख। मुखबंध। (प्रिफ़ेस) ८. कोई महत्त्वपूर्ण बात कहने से पहले कही जानेवाली वे बातें जिनके फल-स्वरूप उस महत्त्वपूर्ण बात का उपयुक्त परिणाम या फल होता या हो सकता हो। मुहा०—(किसी काम या बात की) भूमिका बाँधना=कुछ कहने से पहले उसे प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ और बातें कहना। जैसे—जरा सी बात के लिए इतनी भूमिका मत बाँधा करो। ९. वेदान्त के अनुसार चित्त की पाँच अवस्थाएँ, जिनके नाम ये हैं- क्षिप्त, मूढ़, विक्षिप्त, एकाग्र और विरुद्ध। १॰. नाटकों आदि में से किसी पात्र का अभिनय तथा कार्य। (पार्ट) जैसे—शिवा जी की भूमिका में मोहनवल्लभ ने बहुत प्रशंसनीय काम किया था। ११. मूर्तियों आदि का किया जानेवाला श्रृंगार या सजावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिका-गत  : पुं० [सं० द्वि० त०, उप० स०] वह जिसने नाटक में अभिनय करने के लिए कोई विशिष्ट वेश-भूषा धारण की हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-कुष्मांड  : पुं० [सं० मध्य० स०] गरमी के दिनों में होनेवाला कुम्हड़ा जो जमीन पर होता है। भँई-कुम्हड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-खर्जूरी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार की छोटी खजूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-गत  : वि० [द्वि० त०] १. जमीन पर गिरा या पड़ा हुआ। २. जो भूमि की सतह के नीचे हो। ३. जो जन-साधारण के सामने से हटकर कहीं छिपा हो। (अंडर-ग्राउंड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-गृह  : पुं० [सं० मध्य० स०] तहखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-चंपक  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. एक प्रकार का पौधा जिसकी छाल, पत्ते तथा जड़ें औषधि के रूप में प्रयुक्त होती हैं। भुइँचंपा। २. उक्त पौधे का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-चल  : पुं० [सं० ष० त०] भूकंप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिजंबु  : पुं० [सं० मध्य० स०] छोटा जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिज  : वि० [सं० भूमि√जन्+ड] भूमि से उत्पन्न। पुं० १. मंगल ग्रह। २. सोना। स्वर्ण। ३. सीमा। ४. नरकासुर राक्षस। ५. भू-कदंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-जल  : पुं० [मध्य० स०] जमीन के नीचे रहने या होनेवाला पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिजा  : स्त्री० [सं० भूमि√जन्+ड,+टाप्] जानकी। सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-जात  : वि० [सं० पं० त०] जो भूमि से उत्पन्न हुआ हो। भूमिज। पुं० पेड़। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-जीवी (विन्)  : पुं० [सं० भूमि√जीव् (जीना+णिनि, उप० स०] १. वह जिसकी जीविका का आधार भूमि हो। कृषक। २. वैश्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-तल  : पुं० [ष० त०] पृथ्वी का ऊपरी भाग या सतह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमित्व  : पुं० [सं० भूमि+त्व] ‘भूमि’ का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिदेव  : पुं० [सं० ष० त०] १. ब्राह्मण। राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-धर  : पुं० [सं० ष० त०] १. पर्वत। पहाड़। २. शेष-नाग। ३. आज-कल वह किसान जिसने उचित धन देकर जमीन पर खेती-बारी करने का स्थायी अधिकार प्राप्त कर लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-पति  : पुं० [सं० ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिपाल  : पुं० [सं० भूमि√पाल् (पालन करना)+णिचि+अच्] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिपिशाच  : पुं० [सं० ष० त०] ताड़ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-पुत्र  : पुं० [ष० त०] १. मंगल ग्रह। २. नरकासुर का एक नाम। ३. श्योनाक। सोना-पाढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-पुत्री  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-पुरंदर  : पुं० [ष० त०] राजा दिलीप का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-भुक् (ज्)  : पुं० [सं० भूमि√भुज् (उपभोग करना)+क्विप्] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिभृत्  : पुं० [सं० भूमि√भृ (भरण करना)+क्विप्, तुक्] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-भोग  : पुं० [ब० स०] वह राष्ट्र या राजा जिसके पास बहुत अधिक भूमि हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिया  : पुं० [हिं० भूमि+इया (प्रत्य०)] १. भूमि का मूल अधिकारी और स्वामी। २. जमींदार। ३. किसी देश का प्राचीन और मूल निवासी। ४. ग्राम-देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिरुह  : पुं० [सं० भूमि√रुह् (ऊपर चढ़ना)+क] वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमिरुहा  : स्त्री० [सं० भूमि√रुह्+टाप्] दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-लग्ना  : स्त्री० [सं० त०] सफेद फूलोंवाली अपराजिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-लता  : स्त्री० [मध्य० स०] शंख पुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-लवण  : पुं० [ष० त०] शोरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-लाभ  : पुं० [ब० स०] मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-लेप  : पुं० [ष० त०] गोबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-वर्द्धन  : पुं० [ष० त०] मृत शरीर। शव। लाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-वल्ली  : स्त्री० [मध्य० स०] भुँईं आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-संधि  : स्त्री० [मध्य० स०] १. वह संधि जो परस्पर मिलकर कोई भूमि प्राप्त करने के लिए की जाय। २. शत्रु को कुछ भूमि देंकर उससे की जानेवाली सन्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-संभवा  : स्त्री० [ब० स०,+टाप्] जानकी। सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-सात्  : वि० [सं० भूमि+सात् (प्रत्य०)] जो गिर कर जमीन के साथ मिल गया हो। जैसे—भूकंप में मकानों का भूमिसात होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-सुत  : पुं० [ष० त०] १. मंगल-ग्रह। २. नरकासुर। ३. केवाँच। कौंछ। ४. पेड़। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-सुता  : स्त्री० [ष० त०] जानकी जी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-सुर  : पुं० [ष० त०] ब्राह्मण। भूसुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-स्खलन  : पुं०=भू-स्खलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-स्पर्श  : पुं० [ब० स०] उपासना के लिए बौद्धों का एक प्रकार का आसन। वज्रासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमि-हार  : पुं० [सं० भूमि+हिं० हार (प्रत्य०)] एक ब्राह्मण जाति को प्रायः उत्तर-प्रदेश और बिहार में बसती और प्रायः खेती-बारी से जीविका-निर्वाह करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमींद्र  : पुं० [भूमि-इंद्र, ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमी  : स्त्री० [सं० भूमि+ङीष्] भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमीरुह  : पु० [सं० भूमी√रुह्+क] वृक्ष। पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूमीश्वर  : पुं० [सं० भूमि+ईश्वर, ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूम्यामलकी  : स्त्री० [भूमि-आमलकी, मध्य० स०] भुँई आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूम्युच्च  : पुं० [सं० भूमि+उच्च] ज्योतिष में, किसी ग्रह की वह स्थिति जब वह अपनी कक्षा पर चलते समय पृथ्वी से अधिकतम दूरी पर होता है। (एपोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ