शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूरकी  : स्त्री० [हिं० भुरका] १. अन्न रखने की छोटी कोठिला। धुनकी। २. पानी का छोटा गड्ढा। ३. छोटा भुरका या कुल्हड़। ५. छिद्र। छेद। (पूरब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर्  : पुं० [सं०√भू (होना)+रुक्] अन्तरिक्षलोक से नीचे पैर रखने योग्य स्थान। लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर  : वि० [सं० भूरि] अधिक बहुत। पुं० [हिं० भुरभुरा] बालू। रेत। पुं० [?] गौओं की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरज (जस्)  : पुं० [सं० ष० त०] पृथ्वी की धूलि। गर्द। मिट्टी। पुं० [सं० भूर्य] भोजपत्र। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरजपत्र  : पुं०=भोज पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरपुर  : वि०=भूर-पूर।√ अव्य०, वि०=भर-पूर। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरला  : पुं० [देश०] वैश्यों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर-लोखरिया  : स्त्री० [हिं० भूर=बालू+लोखरी=लोमड़ी] वह बलुई मिट्टी जिसमें लोमड़ी माँद बनाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरसी दक्षिणा  : स्त्री०=भूयसी दक्षिणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरा  : वि० [सं० वभ्रु] मिट्टी के रंग का। मटमैले रंग का। खाकी। पुं० १. मिट्टी का सा या मटमैला रंग। २. एक प्रकार का कबूतर जिसकी पीठ काली और पेट पर सफेद छीटें होती हैं। ३. कच्ची चीनी को पकाकर साफ़ करके बनाई हुई चीनी। बूरा। ४. कच्ची चीनी। खाँड़। ५. चीनी। ६. युरोप का निवासी। युरोपियन। (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरा कुम्हड़ा  : पुं० [हि० भूरा+कुम्हड़ा] पेठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि  : वि० [सं०√भू (होना)+क्रिन्] बहुत अधिक। प्रचुर। जैसे—भूरि-भूरि प्रशंसा करना। पुं० १. ब्रह्मा। २. विष्णु। ३. शिव। ४. इन्द्र। ५. सोना। स्वर्ण। अव्य० बहुत अच्छी तरह। उदा०—पैर छोड़ो और मुझको भूरि भेंटो।—मैथिलीशरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि गंधा  : स्त्री० [ब० स०] मुरा नामक गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरिगम  : पुं० [सं० भूरि√गम् (जाना)+अप्] गधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरिता  : स्त्री० [सं० भूरि+तल्+टाप्] भूरि अथवा अधिक होने का भाव। अधिकता। बहुलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-तेजस्  : पुं० [ब० स०] १. अग्नि। २. सोना। स्वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-दक्षिण  : पुं० [ब० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरिदा  : वि० [सं० भूरि√दा (देना)+क+टाप्] यथेष्ट दान देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-धाम (न्)  : पुं० [सं० ब० स०] नवें मनु के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-पुष्पा  : स्त्री० [ब० स०] शत पुष्पा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-प्रेमा (मन्)  : पुं० [ब० स०] चकवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-फेना  : स्त्री० [ब० स०] सातला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-बल  : पुं० [सं० ब० स०] धृतराष्ट्र का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-बला  : पुं० [सं० ब० स०,+टाप्] अतिबला। कँगही। ककही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-भाग्य  : वि० [ब० स०] भाग्यवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-मंजरी  : स्त्री० [ब० स०] सफेद तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-मल्ली  : स्त्री० [सं० भूरि√मल्ल्+अच्+ङीष्] ब्राह्मणी या पाढ़ा नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-माय  : वि० [ब० स०] बहुत बड़ा मायावी। पुं० १. सियार। २. लोमड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-मूलिका  : स्त्री० [ब० स०, कप्+टाप्] ब्राह्मणी लता। पाढ़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-रस  : पुं० [ब० स०] ईख। ऊख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-लग्ना  : स्त्री० [ब० स०] सफेद अपराजिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-विक्रम  : वि० [ब० स०] बहुत बड़ा शूरवीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरि-श्रवा (वस्)  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रसिद्ध योद्धा जो महाभारत के युद्ध में कौरवों की तरफ से लड़ा था तथा जिसका वध सात्यिक ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरिषेण  : पुं० [सं० ब० स०] भागवत के अनुसार एक मनु का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरिसेन  : पुं० [सं० ब० स०] राजा शर्याति के तीन पुत्रों मे से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरुह  : पुं० [सं० भू√रुह् (उगना)+क] १. वृक्ष। पेड़। २. अर्जुन। वृक्ष। ३. शाल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूरुहा  : स्त्री० [सं० भूरुह+टाप्] दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर्ज  : पुं० [सं० भू√ऊर्ज्+अच] भोजपत्र का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर्ज-पत्र  : पुं० [सं० ष० त० वा ब० स०] भोजपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर्णि  : स्त्री० [सं०√भू (भरण करना)+नि,] १. पृथ्वी। २. मरुभूमि। रेगिस्तान। (
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूर्लोक  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. मर्त्य लोक। संसार। जगत। २. विषुवत् रेखा के दक्षिण का देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ