शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भेज  : स्त्री० [हिं० भेजना] १. वह जो कुछ भेजा जाय। भेजी हुई चीज़। २. भूमि-कर। लगान। ३. अनेक प्रकार के कर जो जमीन और उसकी उपज पर लगाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेजना  : स० [सं० ब्रजन्] १. आग्रह करके या आदेश देकर किसी व्यक्ति को कहीं जाने में प्रवृत्त करना। प्रस्थान करना। रवाना करना। जैसे—नौकर (या लड़के) को सामान लाने के लिए बाजार भेजना। २. किसी के द्वारा साधन से ऐसी क्रिया करना कि कोई चीज किसी दूसरी जगह चली और पहुँच जाय। जैसे—डाक से पत्र या रेल से माल भेजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेजवाना  : स० [हिं० भेजना का प्रे०] भेजने का काम दूसरे के द्वारा कराना। जैसे—नौकर के हाथ पत्र भेजवाना। संयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेजा  : पुं० [सं० भज्जा ?] खोपड़ी के अन्दर का गूदा। मगद। मुहा०—भेजा खाना=दे० ‘मगज’ के अन्तर्गत ‘मगज खाना’। पुं० [हिं० भेजना] १. वह चीज जो भेजी जाय। किसी के यहाँ भेजा जानेवाला पदार्थ। २. चंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेजाबरार  : पुं० [हिं० भेजा=चंदा+बाजार ?] १. किसी के सहायतार्थ विशेषतः किसी का देय धन चुकाने के उद्देश्य से चंदे के रूप में इकट्ठा किया हुआ धन। २. इस प्रकार धन इकट्ठा करने की एक मध्ययुगीन प्रथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ