शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भोज  : पुं० [सं० भोज+अण् अण्-लुक्] १. भोजकट नामक देश जिसे आज-कल भोजपुर कहते हैं। २. चन्द्रवंशी क्षत्रियों का एक कुल या शाखा। ३. महाभारत के अनुसार राजा हुह्य के एक पुत्र का नाम। ४. पुराणानुसार वसुदेव का एक पुत्र। ५. श्रीकृष्ण का सखा, एक ग्वाल। ६. विदर्भ के एक प्राचीन राजा। ७. मालवे के एक प्रसिद्ध राजा जिन्होंने संस्कृत भाषा में कई ग्रंथ लिखे थे। इनका जन्म-काल १॰वीं शताब्दी है। पुं० [सं० भोजन] १. किसी विशिष्ट अवसर पर या उपलक्ष में निमंत्रित व्यक्तियों को एक साथ बैठाकर कराया जानेवाला भोजन। २. खाने-पीने की चीजें। खाद्य-पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजक  : वि० [सं०√भुज् (खाना भोग करना)+ण्वुल्—अक] १. भोग करनेवाला। भोगी। ३. भोजन करने या खानेवाला। पुं० ऐयाश। विलासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजकट  : पुं० [सं०] भोजपुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन  : पुं० [सं०√भुज्+ल्युट्—अन्] १. भक्षण करना। खाना। २. भूख मिटाने के उद्देश्य से प्रायः भर पेट खाये जानेवाले खाद्य पदार्थ। खाने की सामग्री। ३. विशेष परिस्थिति या अवस्था में खाई जानेवाली कुछ विशिष्ट प्रकार की वस्तुएँ। (डायर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनखानी  : स्त्री० [सं० भोजन हिं० खानी] १. पाकशाला। रसोईघर। २. भोजनालय। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन-गृह  : पुं० [सं० ष० त०] वह स्थान जहाँ बैठकर भोजन किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनग्राही (हिन्)  : वि० [सं० बोजन√ग्रह+णिनि, उप० स०] भोजन ग्रहण करनेवाला। २. जो किसी विशेष अवस्था में कहीं से मिलने वाला भोजन ग्रहण करता हो। (डायरेक्ट) जैसे—इस अस्पताल में २॰ भोजनग्राही रोगी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन-नलिका  : स्त्री० [सं० ष० त०] गले और छाती के अन्दर की वह नली जिसमें से होकर खाई हुई चीज़ें नीचे उतरती और पक्वाशय में पहुँचती हैं। (फूड पाइप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन नली  : स्त्री०=भोजन नलिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन-भट्ट  : वि० [सं० स० त०] बहुत अधिक खानेवाला। पेटू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजन शाला  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. रसोई-घर। पाकशाला। २. भोजनालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनाच्छादन  : पुं० [सं० भोजन-अच्छादन, द्व० स०] खाने और पहनने की सामग्री। अन्न-वस्त्र। खाना-कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनालय  : पुं० [सं० ष० त०] १. पाकशाला। रसोई-घर। २. वह स्थान जहाँ मूल्य लेकर पका हुआ भोजन परोसकर खिलाया जाता है। (रेस्टोरेण्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनीय  : वि० [सं०√भुज् (खाना)+अनीयर] जो खाया जा सके। खाये जाने के योग्य। खाद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजनोत्तर  : वि० [सं० भोजन-उत्तर, ष० त०] जो भोजन के बाद खाया जाता हो। (औषध आदि)। क्रि० वि० भोजन करने के उपरान्त। खाने के बाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजपति  : पुं० [सं० ष० त०] १. कंसराज। २. राजा भोज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोज-पत्र  : पुं० [सं० भूर्जपत्र] १. ऊँचे पर्वतों पर होनेवाला मझोले आकार का एक वृक्ष। २. उक्त वृक्ष की छाल जो प्राचीन काल में ग्रंथ और लेख आदि लिखने के काम आती थी। छाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोज-परीक्षक  : पुं० [सं० ष० त०] वह जो इस बात की परीक्षा करता हो कि भोजन में विष आदि तो नहीं मिला है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजपुर  : पुं० [वि० भोजपुरिया, भोजपुरी] बिहार के शाहाबाद जिले में स्थित एक गाँव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजपुरिया  : पुं० [हिं० भोजपुर+इया (प्रत्य०)] भोजपुर का रहनेवाला। वि० भोजपुर में रहने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजपुरी  : वि० [हिं० भोजपुर] भोजपुर-संबंधी। जैसे—भोजपुरी भाषा। पुं० भोजपुर का निवासी। स्त्री० पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर भागों में बोली जानेवाली बोली, जिसकी उत्पत्ति मागधी अपभ्रंश से हुई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोज-भात  : पुं० [हिं०] बिरदारी आदि के लोगों का एक साथ बैठकर भोजन करना। भोज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजयिता (तृ०)  : वि० [सं०√भुज्+णिच्+तृच्] खिलानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजराज  : पुं०=भोज (राजा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोज-विद्या  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] इंद्रजाल। बाजीगरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजी  : पुं० [सं० भोजिन्] भोजन करने या खानेवाला। जैसे—माँसभोजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजूँ  : पुं०=भोजन। वि० [सं० भोज्य] काम में आने योग्य। पद—काजू भोजू=काम चलाऊ। वि० १. बोजन करनेवाला। २. भोगनेवाला। ३. भोगा जानेवाला। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोजेश  : पुं० [सं० भोज-ईश, ष० त०] १. भोजराज। २. कंस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोज्य  : वि० [सं०√भुज्+ण्यत्] खाये जाने के योग्य। जो खाया जा सके। खाद्य। पुं० वे पदार्थ जो खाये जाते हैं। खाद्य पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ