शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भौं  : स्त्री०=भौंह।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंकना  : अ०=भूँकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंगर  : पुं० [देश०] क्षत्रियों की एक जाति। वि० मोटा-ताजा। हृष्ट-पुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंचाल  : पुं०=भूकंप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंडा  : वि०=भोडा (भद्दा)। स्त्री०=भौंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंडी  : स्त्री० [देश०] १. छोटा पहाड़। पहाड़ी। २. टीला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंतुआ  : पुं० [हिं० भ्रमना=घूमना] काले रंग का एक तरह का छोटा कीड़ा जो जल के ऊपरी तल पर तेजी से दौड़ता और चक्कर काटता रहता है। २. एक प्रकार का रोग जिसमें बाहुदंड के नीचे एक गिलटी निकल आती है। ३. तेली का बैल जिसे दिन भर घूमते या चक्कर लगाते रहना पड़ता है। वि० बराबर घूमता रहनेवाला या चक्कर लगानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंना  : अ० [सं० भ्रमण] घूमना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंर  : पुं० [हिं० भौंर; सं० भ्रमर] १. भौंरा। २. मुश्की घोड़ा। स्त्री०=भौंरी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंरकली  : स्त्री०=भँवरकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंरा  : पुं० [सं० भ्रमर; पा० भमर; प्रा० भंवर] [स्त्री० भँवरी] १. काले रंग का उड़नेवाला एक पतंगा जो फूलों पर मँडराता और उसका रस चूसता है। इसके छः पैर, दो पर और दो मूँछें होती हैं। २. बड़ी मधुमक्खी। सारंग। डंगर। ३. बर्रे। भिड़। ४. ज्वार आदि की फसल को हानि पहुँचानेवाला एक प्रकार का कीड़ा। ५. लट्टू के आकार का एक प्रकार का खिलौना जिसमें कील या छोटी डडी लगी रहती है। इसी कील में रस्सी लपेटकर लड़के इसे जमीन पर नचाते हैं। ६. हिंडोले की वह लड़की जो मयारीमें लगी रहती है और जिसमें डोरी डंडी बंधी रहती है। ७. गाड़ी के पहिये का वह भाग जिसके बीच के छेद में घुरे का गज रहता है और जिसमें आरा लगाकर पहिये की पट्टियाँ जड़ी जाती हैं। नाभि। लट्ठा। मूँडी। ८. रहट की खड़ी चरखी जो भँवरी को चिराती है। चकरी। (बुंदेल) 9. पशुओं का एक रोग जिसे ‘चेचक’ भी कहते है। (बुंदेल०) १॰. पशुओं को आनेवाली मिरगी। ११. गड़ेरिये की भेड़ों की रखवाली करनेवाला कुत्ता। १२. तहखाना। १३. अनाज रखने का खत्ता। खात। १४. रहस्य सम्प्रदाय में, मन। पुं०=भाँवर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंराना  : स० [सं० भ्रमण] १. परिक्रमा कराना। घुमाना। २. चक्कर या फेरा देना। ३. विवाह के समय भाँवर की क्रिया सम्पन्न कराना। ४. विवाह कराना। अ०=भौरना (घूमना या चक्कर खाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंराला  : वि० [हिं० भौंरा] [स्त्री० भौराली] भौंरे की तरह काले रंग का। वि० [हिं० भँवर] छल्लेदार। घुँघराला। (बाल) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंराही  : स्त्री० [हिं० भौंराना+आही (प्रत्य०)] १. भौंरे के मँडराने की क्रिया या भाव। २. वह शब्द जो भौंरा मँडराते समय करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंरी  : स्त्री० [सं० भ्रमर्थ] १. प्रायः पशुओं के शरीर पर होनेवाला रोओं का मंडलाकार छोटा घेरा जो अनेक आकृतियाँ आदि के विचार से शुभ या अशुभ माना जाता है। २. दे० ‘भाँवर’। ३. दे० ‘भँवर’। स्त्री०=भौंह। स्त्री० [देश०] लिट्टी। बाटी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंह  : स्त्री० [सं० भ्रू] आँखों के ऊपर की हड्डी पर के रोएँ या बाल। भृकुटी। भौं। मुहा०—(किसी के सामने) भौंह उठाना=आँख उठाकर देखना। भौंह चढ़ाना या तानना=आँखें तानकर क्रोध या क्षोभ प्रकट करना। त्योरी चढ़ाना। बिगड़ना। (किसी की) भौंह जोहना या ताकना=यह देखते रहना कि कोई अप्रसन्न न होने पावे। भौंह नचाना=बराबर भौंहें हिलाना जो स्त्रियों के हाव-भाव और विशेष चंचलता का सूचक है। भौंह मरोड़ना=(क) असंतोष, उपेक्षा, रोष आदि प्रकट करने के लिए अपनी आकृति विकृत करना। नाक-भौंह चढ़ाना। उदा०—सुनि सौंतिनि के गुनि की चरचा द्विज जू तिय भौंह मरोरन लागी।—द्विजदेव। (ख) दे० ऊपर ‘भौंह चढ़ाना या तानना’। स्त्री० [अनु०] कुत्तों के भूँकने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौंहरा  : पुं०=भुइँहरा। पुं०=भौंरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौ  : [पुं० सं० भव] १. संसार। जगत। दुनियाँ। २. जन्म। पुं०=भय (डर)। अ० [हिं० भवना] हुआ। (अवधी) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौकन  : स्त्री० [हिं० भभक] १. आग की लपट। ज्वाला। २. जलन। ताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौका  : पुं० [देश०] [स्त्री० भौकी] बड़ी दौरी। टोकरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौगर्भिक  : वि० [सं० भूगर्भ+ठक्—इक] भूपटल के अन्दर जन्म लेनेवाला। पृथ्वी के भीतरी भाग में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौगिया  : वि०=भोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौगोलिक  : वि० [सं० भूगोल+ठक्—इक] भूगोल-संबंधी। भूगोल का। (जियाग्रैफ़्रिकल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौगोलिकी  : स्त्री० [सं० भौगोलिक+ङीष्] वह पुस्तक जिसमें किसी देश, महादेव, महादेश, अथवा सारी पृथ्वी के भौगोलिक नामों और नगरों, नदियों पहाड़ों आदि के संबंध की सब बातें रहती हैं। (गजेटियर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौचक  : वि० [सं० भय+चकित] १. सहसा भयपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने पर जो घबरा गया हो और फलतः कुछ करने-धरने में असमर्थ हो गया हो। २. चकित। हैरान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौचक्का  : वि०=भौचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौचाल  : पुं०=भूकंप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौज  : स्त्री०=भावज। (भौजाई)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौ-जल  : पुं०=भवजाल। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौजाई  : स्त्री० [सं० भ्रातृजाया] भाई के विचार से विशेषतः बड़े भाई की स्त्री०। भाभी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौजी  : स्त्री०=भौजाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौट  : पुं० [सं०+अण्] भोट या भूटान देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौठा  : पुं०=मीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौण  : पुं०=भवन (घर)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौत  : वि० [सं० भूत+अण्] १. भूत-संबंधी। २. भूत-निर्मित। भौतिक। ३. भूत-प्रेत संबंधी। पैशाचिक। ४. भूताविष्ट। पुं० १. मन्दिर। २. पुजारी। ३. वह जो भूत-प्रेतों की पूजा करता हो। ४. भूतों का दल या वर्ग। ५. भूत-यज्ञ। वि०=बहुत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतारन  : वि०=भव-तारण (परमेश्वर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक  : वि० [सं० भूक+ठक्—इक] १. पंचभूतों से संबंध रखनेवाला। २. पंचभूतों से बना हुआ। ३. इस जगत से संबंध रखनेवाला। लौकिक। सांसारिक। ४. पार्थिव। शरीर संबंधी। शारीरिक। (मैटीरियल) ५. भूत योनि से संबंध रखनेवाला। ६. प्राकृतिक नियमों सिद्धान्तों, रूपों आदि से संबंध रखनेवाला। (फ़िजिकल) जैसे—भौतिक विज्ञान। पुं० महादेव। शिव। २. उपद्रव। ३. आधि, व्याधि, कष्ट और रोग। ४. आँख, कान आदि शरीर की इंद्रियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक चिकित्सा  : स्त्री० [सं०] आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की वह शाखा जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि शरीर की उखड़ी या टूटी हुई हड्डियाँ बैठाने या जोड़ने के उपरांत किस प्रकार मालिश, व्यायाम सेंक आदि के द्वारा उन्हें ठीक से तरह से काम करने के योग्य बनाया जाता है। (फ़िज़ियोथैरपी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक भूगोल  : पुं० [सं० कर्म० स०] भूगोव की वह शाखा जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि पृथ्वी के किस अंश की प्राकृतिक बनावट कैसी है और उसमें कैसे उत्पादन होते हैं। (फिज़िकल ज़ियाग्रैफ़ी, फ़िज़ियोग्रैफी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकवाद  : पुं० [सं० ष० त० ?] १. वह दार्शनिक सिद्धान्त जिसके अनुसार पंचभूतों से बना हुआ यह संसार ही वास्तविक और सत्य माना जाता है (मिटीरियलिज्म) २. दे० ‘यथार्थवाद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकवादी  : वि० [सं०] भौतिकवाद का। पुं० जो भौतिकवाद का अनुयायी या पोषक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक विद्या  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. भूत-प्रेत संबंध स्थापित करे, उन्हें बुलाने और दूर करने की विद्या। २. दे० ‘भौतिक विज्ञान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक सृष्टि  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] पुराणानुसार दैव, मनुष्य और तिर्यक् योनियों का समाहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकी  : स्त्री० दे० ‘भौतिक विज्ञान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौती  : स्त्री० [सं० भूत+अण्, वृद्धि+ङीप्] रात। रात्रि। रजनी। स्त्री० [हिं० भँवना=घूमना] एक बालिश्त लम्बी और पतली लकड़ी जिसकी सहायता से ताने का चरखा घूमाते हैं। भेंडती। (जुलाहा)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौत्य  : पुं० [सं० भूति+ष्यञ्] चौदहवें मनु जो स्मृति के पुत्र थे। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौन  : पुं०=भवन। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौना  : अ० [सं० भ्रमण] १. चक्कर लगाना। घूमना। २. व्यर्थ इधर-उधर घूमना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौपाल  : पुं० [सं० भूपाल+अण्, वृद्धि] राजकुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौम  : वि० [सं० भूमि+अण्] १. भूमि-संबंधी। भूमि का। २. भूमि से उत्पन्न होनेवाला। भूमिज। ३. भूमि पर रहने या होनेवाला। पुं० १. मंगल ग्रह। २. अंबर नामक गंध द्रव्य। ३. लाल पुनर्नवा। ४. योग में एक प्रकार का आसन। ५. वह केतु या पुच्छल पुनर्नवा। ४. योग में एक प्रकार का आसन। ५. वह केतु या पुच्छल तारा जो दिव्य और अंतरिक्ष के परे हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमदेव  : पुं० [सं०] एक प्राचीन लिपि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौम-रत्न  : पुं० [सं० कर्म० स०] मूँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमवती  : स्त्री० [सं० भौम+मतुप्+ङीप्] भौभासुर की स्त्री का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौम-वार  : पुं० [सं० ष० त०] मंगलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमासुर  : पुं० [सं० कर्म० स०] नरकासुर का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमिक  : पुं० [स० भूमि+ठक्—इक] भूमि का अधिकारी या स्वामी। जमींदार। विं०=भौम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमिकी  : स्त्री० [सं० भौमिक से] १.=भूगोल। २.=भू-विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमिकीय  : वि० [सं०] १. भूमिका-संबंधी। भूमिका का। २. भूमिका के रूप में होनेवाला। वि०=भौमिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौमी  : स्त्री० [सं० भौम+ङीप्] पृथ्वी की कन्या, सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौम्य  : वि० [सं० भूमि+ष्यञ्] १. भूमि-संबंधी। २. पृथ्वी पर होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौर  : पुं० [सं० भ्रमर] १. घोड़े का एक भेद। २. भँवर। ३. भौंरा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौरिक  : पुं० [सं० भूरि+ठक्—इक] १. राजकीय कोष का प्रधान अधिकारी। २. कोषाध्यक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौरिकी  : स्त्री० [सं० भौरिक+ङीष्] १. कोषागार। २. टकसाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौलिया  : स्त्री० [सं० बहुका] एक प्रकार की छोटी नाव जो ऊपर से ढकी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौसा  : पुं० [देश०] १. भीड़-भाड़। जन-समूह। २. हो-हुल्लड़। शोरगुल। बहुत अधिक कुव्यवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौसागर  : पुं०=भव-सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ