शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भौतिक  : वि० [सं० भूक+ठक्—इक] १. पंचभूतों से संबंध रखनेवाला। २. पंचभूतों से बना हुआ। ३. इस जगत से संबंध रखनेवाला। लौकिक। सांसारिक। ४. पार्थिव। शरीर संबंधी। शारीरिक। (मैटीरियल) ५. भूत योनि से संबंध रखनेवाला। ६. प्राकृतिक नियमों सिद्धान्तों, रूपों आदि से संबंध रखनेवाला। (फ़िजिकल) जैसे—भौतिक विज्ञान। पुं० महादेव। शिव। २. उपद्रव। ३. आधि, व्याधि, कष्ट और रोग। ४. आँख, कान आदि शरीर की इंद्रियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक चिकित्सा  : स्त्री० [सं०] आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की वह शाखा जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि शरीर की उखड़ी या टूटी हुई हड्डियाँ बैठाने या जोड़ने के उपरांत किस प्रकार मालिश, व्यायाम सेंक आदि के द्वारा उन्हें ठीक से तरह से काम करने के योग्य बनाया जाता है। (फ़िज़ियोथैरपी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक भूगोल  : पुं० [सं० कर्म० स०] भूगोव की वह शाखा जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि पृथ्वी के किस अंश की प्राकृतिक बनावट कैसी है और उसमें कैसे उत्पादन होते हैं। (फिज़िकल ज़ियाग्रैफ़ी, फ़िज़ियोग्रैफी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकवाद  : पुं० [सं० ष० त० ?] १. वह दार्शनिक सिद्धान्त जिसके अनुसार पंचभूतों से बना हुआ यह संसार ही वास्तविक और सत्य माना जाता है (मिटीरियलिज्म) २. दे० ‘यथार्थवाद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकवादी  : वि० [सं०] भौतिकवाद का। पुं० जो भौतिकवाद का अनुयायी या पोषक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक विद्या  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. भूत-प्रेत संबंध स्थापित करे, उन्हें बुलाने और दूर करने की विद्या। २. दे० ‘भौतिक विज्ञान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिक सृष्टि  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] पुराणानुसार दैव, मनुष्य और तिर्यक् योनियों का समाहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भौतिकी  : स्त्री० दे० ‘भौतिक विज्ञान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ