शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मगज  : पुं० [अ० मग्ज] १. दिमाग। मस्तिष्क। मुहा०—(किसी का) मगज खाना=बहुत बक-बक करके तंग करना। मगज खाली करना=बहुत बक-बक कर या परिश्रम करके मस्तिष्क थकाना। मगज खौलना=क्रोध के कारण दिमाग या मस्तिष्क खराब होना। मगज चलना या चल जाना=(क) उन्माद या पागलपन का रोग होना। (ख) अभिमान आदि से मत्त होना। २. फलों आदि के अन्दर की गिरी। जैसे—बादाम का मगज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगज-चट  : पुं० [हिं० मगज+चाटज] बकवादी। बकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगज-पच्ची  : स्त्री० [हिं० मगज+पचाना] सिर खपाना। सिर-पच्ची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगजी  : स्त्री० [देश०] कपड़े के किनारे पर लगी हुई पतली गोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ