शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मगन  : वि० [सं० मग्न] १. डूबा हुआ। २. बहुत अधिक आनन्द या प्रसन्नता में लीन। ३. किसी काम या बात में पूती तरह से लीन। जैसे—इस समय वह अपने काम में मगन है। ४. रीझा हुआ। लट्टू। ५. बेहोश। मूर्च्छित। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगनना  : स० [सं० मग्न] १. मग्न या प्रसन्न करना। २. किसी को मग्न करके अपने में लीन या आत्मसात् करना। उदा०—अगनि न दहै पवनु नहिं मगनै तसकरु नेरि न आवै।—कबीर। अ० मग्न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगना  : अ० [सं० मग्न] १. मगन या लीन होना। तन्मय होना। २. डूबना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ