शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मचल  : स्त्री० [हिं० मचलना] १. मचलने की क्रिया या भाव। २. मचलापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मचलन  : स्त्री०=मचल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मचलना  : अ० [अनु०] १. किसी चीज की प्राप्ति के लिए मन का आतुर या उद्विग्न होना। २. प्रायः बच्चों का कोई चीज पाने या लेने के लिए आतुरता प्रदर्शित करते हुए हठ करना। संयो० क्रि०——जाना।—पड़ना। अ०=मचलाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मचला  : वि० [हिं० मचलना, पं० मचला] १. मचलनेवाला। २. जो काम करने या बोलने के अवसर पर भी जान-बूझकर चुप रहे। जानबूझकर अनजान बननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मचलापन  : पुं० [हिं० मचला+पन (प्रत्य०)] १. किसी को चिढ़ाने या स्वयं दोषी बनने से बचने के लिए चुप रहने की अवस्था या भाव। २. दे० ‘मचल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मचली  : स्त्री०=मितली (वमन का प्रवृत्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ