शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मदक  : स्त्री० [हिं० मद+क (प्रत्य०)] तंबाकू की तरह पीने का एक मादक पदार्थ जो अफीम के योग से बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकची  : पुं० [हिं० मादक+ची (प्रत्य०)] वह जो मदक पीता हो। मदक पीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकट  : पुं० [सं० मद√कट् (प्रकट करना)+अच्] १. साँड़। २. नपुंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकी  : पुं०=मदकची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकृत्  : वि० [सं० मद√कृ (करना)+क्विप्+तुक्] १. उन्माद-कारक। २. मादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ