शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मनोजव  : वि० [सं० मनस्-जब, ब० स०] १. मन के समान वेगवान्। अत्यन्त वेगवान्। २. वितृतुल्य। बड़ों के समान। पुं० १. विशद। २. रुद्र के एक पुत्र का नाम। ३. एक प्राचीन तीर्थ ४. छठें मन्वन्तर के इन्द्र का नाम। ५. अनिल या वायु के एक पुत्र जो उसकी शिवा नाम की पत्नी से उत्पन्न हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनोजवा  : स्त्री० [सं० मनोजव+टाप्] १. कलिहारी। करियारी। २. स्कंद की माता का नाम। ३. क्रौंच द्वीप की एक नदी। ४. अग्नि की एक जिह्वा का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ