शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मया  : स्त्री० [सं०√मय्+क+टाप्] चिकित्सा। इलाज। स्त्री० [सं० माया] १. माया। भ्रमजाल। २. ममता के कारण होनेवाला स्नेह। प्रेम का पाशा या बन्धन। २. अनुग्रहपूर्ण मनोभाव। प्रेम-भाव। उदा०—जा कहुँ मया करहु भलि सोई।—जायसी। ४. जगत्। संसार। ५. जीवनी-शक्ति। प्राण। ६. सांसारिक धन-सम्पत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मयाजिय  : वि० [सं० मायाजीव] १. जिसके मन में माया या मोह हो। २. अनुग्रह या कृपा का भाव रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मयार  : वि० [सं० माया; हिं० माया] [स्त्री० मयारी] दयार्द्र। दयालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मयारी  : स्त्री० [देश०] १. वह शाखा या धरन जिसपर हिंडोले की रस्सी लटकाई जाती है। २. धरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मयारू  : वि०=मयार (दयार्द्र])।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ