शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मलना  : स० [सं० मर्दन] १. कोई पदार्थ किसी अन्य पदार्थ पर पोतने या लगाने के उद्देश्य से उस पर बार-बार कुछ जोर से रगड़ना। जैसे—(क) कपड़े पर साबुन मलना। (ख) शरीर पर तेल मलना। २. लेप करना। ३. इस प्रकार रगड़ते हुए दबाना कि चूर-चूर हो जाय। जैसे—सुरती मलना। ४. खुजलाने आदि के उद्देश्य से हाथ फेरना। जैसे—आँख मलना। ५. एक चीज को दूसरी चीज पर बार-बार आगे पीछे या इधर-उधर रगड़ते हुए ले जाना। जैसे—हाथ मलना (पश्चात्ताप आदि के समय) ६. उमेठना। मरोड़ना। जैसे—किसी का कान मलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ