शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मलिन  : वि० [सं०√मल+इनच्] [स्त्री० मलिना, मलिनी] [भाव० मलिनता] १. मल से युक्त। २. मैला-कुचैला। गंदा। ३. खराब। बुरा। ४. धुएँ या मिट्टी के रंग का। मट-मैला। ५. दुष्कर्म या पाप करनेवाला। पापी। ६. (ज्योति या प्रकाश) जिसमें उज्जवलता कम हो। धीमा। मंद। मद्धिम। ७. उदास। म्लान। पुं० १. एक प्रकार के साधु जो मैले-कुचैले कपड़े पहनते हैं। पाशुपत। २. तक्र। मठा। ३. सोहागा। ४. अगर। चन्दन। ५. गौ का ताजा दूध। ६. हंस। ७. उपकरणों आदि का दस्ता। मूठ। हत्या। ८. दोष। ९. पाप। १॰. रत्नों की चमक और रंग का फीका और धुँधला होना जो उनका दोष माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनता  : स्त्री० [सं० मलिन्+तल्+टाप्] मलिन होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिन-सुख  : पुं० [सं० ब० स०] १. अग्नि। २. बैल की दुम या पूँछ। ३. प्रेत। वि० १. विवाह मुख अर्थात् चेहरा मलिन या उदास हो। २. क्रूर। निर्दय। ३. खल। दुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनाबुं  : पुं० [सं० मलिन-अंबु, कर्म० स०] स्याही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिना  : स्त्री० [सं० मलिन+टाप्] १. रजस्वला स्त्री। २. लाल शक्कर। ३. छोटी भटकटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनाई  : स्त्री०=मलिनता। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनाना  : अ० [हिं० मलिन] १. मलिन या मैला होना। २. म्लान या उदास होना। स० १. मैला या मलिन होना। २. म्लान या उदास करना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनावास  : पुं० [मलिन-आवास, ष० त०] मजदूरों या गरीबों की गंदी बस्तियाँ। (स्लम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनिया  : स्त्री०=मालिन (माली की स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनी  : स्त्री० [सं० मल+इनि+ङीष्] रजस्वला स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलिनीकरण  : पुं० [सं० मलिन+च्वि, इत्व, दीर्घ√कृ (करना)+ल्युट-अन] १. मलिन करने की क्रिया या भाव। २. पापों की एक कोटि का नाम। मलावह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ