शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मशकूक  : वि० [अ०] जिस पर शक किया गया या किया जा रहा हो। संदिग्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मश  : पुं० [सं०√मश् (गुन-गुन शब्द करना)+अच्] १. वह जो मश-मश करता हो। मच्छर। २. क्रोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशक  : पुं० [सं० मश्+कन्] १. मच्छर २. शरीर पर निकलनेवाला मसा। ३. शकद्वीप का एक प्रदेश। स्त्री० बकरी आदि की खाल का बना हुआ पानी भरने का थैला। स्त्री०=मशक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशक-कुटी  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह छोटा चौरा जिससे मच्छर हाँके जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशकहरी  : स्त्री० [सं० मशक√हृ (हरण करना)+अच्, गुण,+ङीष्] मसहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशकी (किन्)  : पुं० [सं० मसक+इनि] गूलर का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशक्कत  : स्त्री० [मशक्कत] १. कठिन परिश्रम। कड़ी मेहनत। २. व्यायाम के द्वारा किया जानेवाला परिश्रम। ३. कष्ट। दुःख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशगला  : पुं० [अ० मश्गलः] १. व्यापार। २. कोई काम, विशेषतः समय बिताने तथा मन-बहलाव के लिए किया जानेवाला काम। ३. दिल-बहलाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशगूल  : वि० [अ० मश्गूल] काम या व्यापार में लगा हुआ। प्रवृत्त या व्यस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशरिक  : पुं० [अ० मश्रिक] पूर्व दिशा। पूरब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशरिकी  : वि० [अ० मश्रिकी] पूर्वी देशों में होने अथवा उनसे संबंध रखनेवाला। पूरब का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशरु  : पुं० [अ० मशरुअ] एक प्रकार का धारीदार रेशमी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशरू  : पुं० [मश्रूअ] जो इस्लामी धर्मशास्त्र के अनुकूल या अनुरूप हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशरूह  : वि० [अ० मश्रूह] १. जिसकी शरह या टीका की गयी हो। २. विवरणसहित तथा विस्तारपूर्वक कहा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशविरा  : पुं० [अ० मश्वुराः] किसी से या बहुत से लोगों से किया जानेवाला परामर्श।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशहूर  : वि० [अ० मश्हूर] जिसकी खूब शोहरत हो। प्रख्यात। प्रसिद्ध। विख्यात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशहूरी  : स्त्री० [अ०] प्रसिद्धि। शोहरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशान  : पुं० =श्मशान (मरघट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशाल  : पुं० [अ० मशआल] जलाने की एक लम्बी लकड़ी जिसके एक सिरे पर कपड़ा लपेटा जाता है और प्रकाश के लिए जलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशालची  : पुं० [अ० मशाल+फ़ा० ची] [स्त्री० मशालचिन] वह जो जलती हई मसाल लेकर दिखलाता हुआ चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीखत  : स्त्री० [अ० मशीखत] १. बड़प्पन २. अभिमान। घमंड। ३. शेखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीन  : स्त्री० [अ०] यंत्र। कल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीनगन  : स्त्री० [अं०] एक प्रकार का चक्राकार बन्दूक जिसमें साधारण बन्दूक की तुलना में बहुत अधिक गोलियाँ लगातार चलती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीन-मैन  : पुं० [अं०] १. मशीन चलानेवाला कारीगर। २. विशेषतः छापेखाने में छापे की मशीन चलानेवाला कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीनरी  : स्त्री० [अं०] १. मशीनों कासमूह। २. मशीनों के कलपुरजे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मशीर  : तं० [अ०] मशविरा देनेवाला। परामर्श-दाता। सलाहकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मश्क  : स्त्री० [फा] १. अभ्यास करने या सिद्ध होने के लिए किसी काम बार-बार करना। अभ्यास। २. बार-बार करते रहने पर होनेवाले किसी काम का अभ्यास। स्त्री०=मशक। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मश्मूल  : वि० [अ०] किसी के साथ शामिल किया हुआ। सम्मिलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मश्शाक  : वि० [अ० मश्शाक़] [भाव० मश्शाकी] जिसे कोई काम या बात अच्छी तरह मश्क हो। अभ्यस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ