शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मसन  : पुं० [सं०] १. तौल। २. माप। ३. औषधि। ४. चोट० पुं० [देश] एक प्रकार का टकुआ जिससे ऊन के कई तागे एक साथ मिलाकर बँटे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसनद  : स्त्री० [अ० मस्नद] १. एक प्रकार का गोल, लंबोतरा तथा बड़ा तकिया। गाव-तकिया। २. वह स्थान जहाँ उक्त प्रकार का तकिया रखा रहता है। ३. अमीरों और बड़े आदमियों के बैठने की गद्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसनद-नशीन  : पुं० [अ० मसनद+फा० नशीं] १. मसनद पर बैठनेवाला अर्थात् अमीर, रईस या राजा। २. तख्तनशीं। सिंहासनासीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसनवी  : स्त्री० [अ० मस्नवी] उर्दू साहित्य में वह कविता जिसमें कई शेर होते हैं। इन शेरों में अंत्यानुप्रास नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसना  : स० [हिं० मसलना] १. मसलना। २. गूँधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसनूई  : वि० [अ० मस्नुई] १. कृत्रिम। बनावटी। २. अप्राकृतिक। ३. मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ