शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मसल  : स्त्री० [अ०] कहावत। लोकोक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसलति  : स्त्री०=मसलहत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसलन  : स्त्री० [हिं० मसलना] मसलने की क्रिया या भाव। उदाहरण—मैं वह हलकी सी मसलन हूँ जो बनती कानों की लाली।—प्रसाद। अव्य० [अ० मस्लन] उदाहरण के रूप में। उदाहरणार्थ। जैसे। यथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसलना  : स० [हिं० मलना] १. किसी नरम चीज को हाथ, हथेली या उँगलियों से दबाते हुए रगड़ना। मलना। २. जोर से इस प्रकार कोई चीज दबाना कि वह टूट-फूट जाय। ३. गूँथना। ४. सानना। संयो० क्रि०—डालना।—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसलहत  : स्त्री० [अ० मस्लहत] १. किसी काम या बात का ऐसा बुद्धिमत्तापूर्ण शुभ उद्देश्य या हेतु जो ऊपर से देखने पर समझ में न आता हो। २. परामर्श। ३. हित। भलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसलहतन्  : अव्य० [अ०] छिपे हुए शुभ उद्देश्य या हेतु से। जैसे—हमने मसलहतन् तुम्हें वहाँ भेजा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसला  : पुं० [अ० मस्सलः] १. कहावत। लोकोक्ति। २. समस्या। मुहावरा—मसला हल होना=समस्या का निराकरण होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ