शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मसी  : स्त्री०=मसि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीका  : पुं० [हिं० माशा] १. आठ रत्ती का मान। माशा। २. चवन्नी। (दलाल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीत  : स्त्री०=मसजिद। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीद  : स्त्री०=मसजिद। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीना  : स्त्री० [सं०√मस् (परिवर्तन)+इनच्-दीर्घ, पृषो०+टाप्] अलसी। पुं० [?] मोटा अनाज। कदन्न। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीला  : वि० [हिं० मस+ईला (प्रत्यय)] जिसकी मसें निकल अर्थात् भींज रही हों। नवयुवक। वि० [स्त्री० मसीली] दे० ‘मांसल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीह  : पुं० [अ०] हजरत ईसा। मसीहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीहा  : पुं० [अ० मसीह] १. वह जिसमें रोगियों को नीरोग करने और मृतकों को जीवित करने की शक्ति हो। २. ईसाई धर्म के प्रवर्त्तक ईसा-मसीह। ३. उर्दू, फारसी कविताओं में प्रेम-पात्र की संज्ञा या उसके लिए सम्बोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीहाई  : स्त्री० [अ०] १. मसीहा का काम या भाव। मसीहापन। २. मुर्दों को जिंदा करना। ३. मसीहा की सी वह अलौकिक शक्ति जिससे रोगी चंगे होते और मृतक जी उठते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मसीही  : वि० [अ० मसोह+फा०ई (प्रत्यय)] ईसा मसीह सम्बन्धी। ख्रिप्टीय। पुं० ईसा मसीह का अनुयायी। ईसाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ