शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माँड़ना  : स० [सं० मंडन] १. मर्दन करना। मसलना। २. गूँधना। सानना। जैसे—आटा माँड़ना। ३. लेप करना। पोतना। ४. सजाना या सँवारना। ५. अन्न की बालों में से दाने झाड़ना। ६. ठानना। किसी प्रकार की क्रिया संपन्न करना अथवा उसका आरम्भ करना। जैसे—खाते या बही में कोई रकम माँड़ना, अर्थात् चढ़ाना या लिखना। मुहावरा—पग माँड़ना=पैर रोकना। ठहरना। रुकना। उदाहरण—आयी हूँ पग माँड़ि अहीर।—प्रिथीराज। बाद माँड़ना= (क) हठ करना। (ख) विवाद या बहस करना। उदाहरण—जाणे वाद माँड़ियों जीपण।—प्रिथीराज। ७. दे० ‘मलाना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ