शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मानसिक  : वि० [सं० मानस+ठक्—इक] १. मन की कल्पना से उत्पन्न। २. मन में होने या मन से संबंध रखनेवाला। जैसे—मानसिक रोगी, मानसिक कष्ट। ३. जिसमें सोच-विचार तथा मनन की अधिक अपेक्षा हो। (शारीरिक से भिन्न)। जैसे—मानसिक कार्य। पुं० विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानसिक-चिकित्सालय  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह चिकित्सालय जहाँ पर मानसिक रोगियों का उपचार किया जाता है। (मेन्टल हॉस्पिटल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानसिकी  : स्त्री०=मानस-विज्ञान। (मनोविज्ञान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ