शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माम  : पुं० [सं० माम्] १. ममता। ममत्व। २. अहंकार। ३. अधिकार। ४. बल। शक्ति। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामता  : स्त्री० [सं० ममता] १. आत्मीयता। अपनापन। २. आत्मीयता के कारण होनेवाला प्रेम या स्नेह। ममता। ममत्व। जैसे—माँ की ममता बच्चे पर होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामरी  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का पेड़ जो हिमालय की तराई में राबी नदी से पूर्व की ओर, मद्रास तथा मध्यभारत में होता है। रूही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामलत, मामलति  : स्त्री० [अ० मुआमितल] १. बात। मामला। २. विवादास्पद बात या विषय जो विचार के लिए उपस्थित हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामला  : पुं० [अ० मुआमिलः] १. आपस में मिलकर तै या निश्चित की हुई कोई ऐसी बात जिस पर अमल करना पड़े या जिसे कार्य-रूप में परिणत करना हो। २. आपस में होनेवाले काम, व्यवहार या व्यापार। जैसे—क्रय-विक्रय, लेन-देन आदि। मुहावरा—मामला बनाना=ऐसी स्थिति लाना जिसमें कोई काम पूरी तरह हो जाय। कार्य-सिद्धि की व्यवस्था करना। ३. उलझन या झगड़े का कोई ऐसा काम या बात जिसके संबंध में किसी प्रकार का आचरण, विचार या व्यवहार होने को हो या होना आवश्यक हो। प्रधान अथवा मुख्य बात या विषय। जैसे—आज-कल उनके सामने एक बहुत बड़ा मामला आ गया है। मुहावरा—मामला तै करना=उक्त प्रकार के काम के सम्बन्ध में बात-चीत करके निपटारा या निश्चय करना। मामला बनाना या साधना=विकट और विचारणीय विषय का संतोषजनक रूप मे निकाकरण करना। ४. आपस में पक्की या तै की हुई बात। निर्णीत और निश्चय किया हुआ तथ्य। ५. ऐसी विवादास्पद जिसके संबंध में विचार हो रहा हो या होने को हो। मुकदमा व्यवहार। जैसे—इधर वकील साहब ने कई बड़े-बड़े मामले जीते हैं। (मुहाव० के लिए दे० मुकदमा के मुहावरा) ६. युवती और सुन्दरी स्त्री। (बाजारू)। ७. स्त्री०-प्रसंग। मैथुन। सम्भोग। मुहावरा—मामला बनाना=पर-स्त्री के साथ मैथुन या सम्भोग करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामा  : पुं० [सं० माम, मामका, पा० मामको, प्रा० मामअ] [स्त्री० मामी] संबंध के विचार से माँ का भाई। स्त्री० [फा०] घर की नौकरानी। परिचायिका। दासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामागीरी  : स्त्री० [फा०] १. मामा अर्थात् दूसरों की रोटी पकानेवाली स्त्री का काम या पद। २. बुढ़िया स्त्री। बूढ़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामिला  : पुं० =मामला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामी  : स्त्री० [सं० मा, निषेधार्थक] अपने ऊपर लगाया हुआ आरोप या दोष न मानने की अवस्था, क्रिया या भाव। मुहावरा—मामी पीना=अपने ऊपर लगाये हुए आरोप या दोष पर ध्यान न देकर चुप रह जाना अथवा मुकर जाना। स्त्री० हिं० मामा का स्त्री० रुप। संबंध के विचार से मामा की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामू  : पुं० =मामा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामूर  : वि० [अ०] १. जिसे आदेश दिया गया हो। २. नियुक्त किया हुआ। ३. पूरी तरह से भरा हुआ। ४. आबाद। ५. समृद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामूल  : पुं० [अ०] १. नित्य-नियम। २. ऐसा काम या बात जो साधारणतः सभी अवसरों पर अमल अर्थात् व्यवहार में लायी जाती है। सभी अवसरों पर साधारण रूप में होती रहनेवाली बात या व्यवहार। दस्तूर। पद—मामूल के दिन=स्त्रियों के रजोधर्म के या रजस्वला होने के दिन। (मुसल० स्त्रियाँ) उदाहरण—हर महीने में कुढ़ाते थे, मुझे फूल के दिन, बारे अबकी तो मेरे टल गये मामूल के दिन।—रंगीन। ३. रीति-रिवाज। परिपाटी। प्रथा। ४. वह धन जो किसी को परिपाटी, प्रथा, रिवाज आदि के अनुसार मिलता हो। ५. अभिचार आदि द्वारा बेसुध किया हुआ व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामूली  : वि० [अ०] १. नित्य-नियम-संबंधी। २. प्रायः होता रहनेवाला। ३. जिसमें कोई महत्त्व की विशेषता न हो। औसत दरजे का। साधारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मामोला  : पुं० [?] वीरबघूटी। (राज०) उदाहरण—मामोली बिदलौ कुँकूँमै।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ