शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मारा  : वि० [हिं० मारना] १. जो मारा गया हो। २. जिस पर मार पड़ी हो। मुहावरा—मारा फिरना, या मारा-मारा फिरना=बहुत ही दुर्दशा भोगते हुए इधर-उधर घूमना। ३. जो किसी प्रकार के आघात या प्रकोप से त्रस्त या पीड़ित हो। जैसे—आफत का मारा, किस्मत का मारा, बीमारी का मारा आदि। स्त्री०=माला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मारात्मक  : वि० [सं० मार-आत्मन्, ब० स०+कप्] १. हिंसक। २. प्राणनाशक। ३. दुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माराभिभू  : पुं० [सं० मार-अभि√भू (होना)+ड] गौतम बुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मारामार  : क्रि० वि० [हिं० मारना] बहुत अधिस तेजी से या इतने वेग से चलना कि मानो किसी को मारने जा रहे हों। स्त्री० १. मार-पीट। २. बहुत अधिक जल्दी। जैसे—इतनी मारा-मार करना ठीक नहीं। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मारा-मारी  : स्त्री० [हिं० मारना] १. ऐसी लड़ाई जिसमे मार-काट हो रही हो २. जबरदस्ती। बल-प्रयोग। क्रि० वि० =मारामार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ