शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माल्य  : पुं० [सं० माला+ष्यञ्] १. फूल। २. माला। ३. सिर पर लपेटी जानेवाली माला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्यक  : पुं० [सं० माल्य+ कन] १. दमनक। दौना। २. माला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्य-पुष्प  : पुं० [सं० ब० स०] सन का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्यवंत  : पुं० =माल्यवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्यवत्  : वि० [सं० माल्य+मतुप्, वत्व] [स्त्री० माल्यवती] जो माला पहने हो। पुं० =माल्यवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्यवती  : स्त्री० [सं० माल्यवत्+ङीप्] पुराणानुसार एक प्राचीन नदी। वि० (हि०) माल्यवत् का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माल्यवान् (वत्)  : पुं० [सं० दे० माल्यवत] १. पराणानुसार एक पर्वत जो केतुमाल और इलावृत वर्ष के बीच का सीमा-पर्वत कहा गया है। २. सुकेश का पुत्र एक राक्षस जो गंधर्व की कन्या देववती से उत्पन्न हुआ था। वि० [सं० माल्यवत्] [स्त्री० माल्यवती] जो माला पहने हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ