शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माष  : पुं० [सं०√मष् (मारना) +घञ्] १. उड़द। २. माशा नामक तौल। ३. शरीर पर होनेवाला मसा। वि० मूर्ख। स्त्री० =माख।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माषक  : पुं० [सं० माष+ कन्] १. माशा नाम की तौल। २. उड़द। माष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष-तैल  : पुं० [सं० ष० त०] वैद्यक में एक प्रकार का तेल जो अर्द्धांग, कम्प आदि रोगों में उपयोगी माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माषना  : अ०=माखना (क्रुद्र होना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष-पत्रिका  : स्त्री० [सं० ब० स०, +कन्+टाप् इत्व] माषपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष-पर्णी  : स्त्री० [सं० ब० सं० ङीष्] जंगली उड़द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष-योनि  : स्त्री [सं० ब० स०] पापड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष-वटी  : स्त्री० [सं० ष० त०] उड़द की बनी हुई बड़ी। (दे० ‘बड़ी’)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माषाद  : पुं० [सं० माष√अद्र (भक्षण करना)+अण्] कछुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माषाश  : पुं० [सं० माष +अश् (खाना) +अच्] घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माषीण  : पुं० [सं० माष+ ख—ईन] माष या उड़द का खेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माष्य  : पुं० [सं० माष+ष्यञ्] माष या उड़द बोने योग्य खेत। मशार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ