शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माहिष  : वि० [सं० महिषी+अण्] भैंस सम्बन्धी या भैंस का (दूध आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माहिष-वल्लरी  : स्त्री० [सं० उपमि० स०] काला विधारा। कृष्ण वृद्धदारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माहिष-वल्ली  : स्त्री० [सं० उपमि० स०] छिरहटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माहिषिक  : पुं० [सं० महिषी +ठक्-इक, वृद्धि] १. व्यभिचारिणी स्त्री का पति। २. भैंस के द्वारा जीविका निर्वाह करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माहिष्मती  : स्त्री० [सं०] वर्तमान मध्य प्रदेश में स्थित एक बहुत पुरानी नगरी जिसे मांधाता के पुत्र मुचकुंद ने बसाया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माहिष्य  : पुं० [सं० महिषी+ष्यञ्, वृद्धि] स्मृतियों के अनुसार एक संकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ