शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माहीं  : अव्य०=माँहि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माही  : स्त्री [सं० माहेय] एक नदी जो खंभात की खाड़ी में गिरती है। स्त्री० [फा०] मछली। पद—माही-गौर, माही-पुश्त, माही-मरातिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माही-गीर  : पुं० [फा०] मछली पकड़नेवाला। मछुवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माही-पुश्त  : वि० [फा०] जो मछली की पीठ की तरह उभरा हुआ और किनारे-किनारे ढालुआँ हो। पुं० एक प्रकार का कारचोबी का काम जो बीच में उभरा हुआ और दोनों ओर से ढालुआँ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माही-मरातिब  : पं० [फा०] मुगल बादशाहों के आगे हाथी पर चलने-वाले सात झंड़े जिन पर अलग-अलग मछली, सातों ग्रहों आदि की आकृतियाँ कारचोबी की बनी होती थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ