शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिठाई  : स्त्री० [हिं० मीठा+आई (प्रत्य०] १. मीठे होने की अवस्था या भाव। मिठास। माधुरी। २. कुछ विशिष्ट प्रकार की बनायी हुई खाने की मीठी चीजें। जैसे—(क) पेड़ा, बरफी, लड्डू आदि। (ख) खोए या छेने की मिठाई। ३. कोई अच्छी और प्रिय चीज या बात। जैसे—वहाँ तुम्हारे लिए क्या मिठाई रखी है जो दौड़-दौड़ कर वहीं जाते हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ