शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिसर  : पुं० १. =मिश्र। २. =मिस्र (देश)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसरा  : पुं० [अ० मिसरअ] १. उर्दू फारसी आदि की कविता में किसी कविता आदि का आधार भूत पहला चरण। २. चरण। पद। पद—मिसरा तरह। मुहावरा—मिसरा लगाना=किसी एक मिसरे में अपनी ओर से रचना करके दूसरा मिसरा जोड़ना या लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसरा तरह  : पुं० [अ०+फा०] वह चरण जिसे आधार बनाकर कोई कविता लिखी जाती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसरी  : वि० [मिस्र देश से] मिस्र या मिसर नामक देश का। पुं० मिस्र देश का निवासी। स्त्री० १. मिस्र देश की भाषा। २. विशेष प्रकार से कूँड़े या थाल में जमाई हुई चीनी जो खाने में स्वादिष्ट होती है। (यह मिस्र देश में पहले-पहल बनी थी)। पद—मिसरी की डली=बहुत ही मीठा और स्वादिष्ट पदार्थ। ३. एक प्रकार की शहद की मक्खी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसरोटी  : स्त्री० [हिं० मिस्सा+रोटी] १. मिस्से आटे अर्थात् दालो आदि के चूर्ण से बनी हुई रोटी। मिस्सा। २. अँगाकड़ी बाटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ