शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिस्सी  : स्त्री० [फा० मिसी] १. माजूफल, लोहचून तूतिया आदि के योग से तैयार किया जानेवाला एक तरह का मंजन जिससे स्त्रियाँ अपने दाँत और होंठ रँगती हैं। क्रि० प्र०—मलना।—लगाना। मुहावरा—मिस्सी काजल करना=स्त्रियों का बनाव-सिंगार करना। २. मुसलमान वेश्याओं की एक रस्म जिसमें किसी कुमारी वेश्या को पहले-पहल समागम कराने के लिए उसे मिस्सी लगाते हैं। नथिया उतरने या सिर-ढँकाई की रस्म। उदाहरण—हमको आशिक लबों दन्दों का समझकर उसने रुक्का भेजा हैं कि हमारी मिस्सी।—कोई शायर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ